फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आवंटित जगह से हटकर चल रही शराब की दुकान, नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर (संवाद)। दनकौर थाना क्षेत्र में आबकारी विभाग से अलॉट जगह से हटकर दूसरे गांव में शराब की दुकान के संचालन का मामला सामने आया है। दुकान संचालक को नोटिस जारी किया गया है। सीएम पोर्टल पर शिकायत के बाद जांच की गई थी। जांच रिपोर्ट आने के साथ ही विभाग की लापरवाही सामने आई है। अधिकारियों ने दुकान का स्थलीय निरीक्षण करने में लापरवाही बरती है।
विज्ञापन

लतीफपुर गांव निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि एक शराब की दुकान सुहेड़ी मोमदीपुर में अवैध रूप से संचालित की जा रही है। दुकान का आवंटन किसी अन्य जगह पर हुआ है। जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायत हुई तो जिलाधिकारी ने आबकारी विभाग को जांच के निर्देश दिए। आबकारी अधिकारी ने जांच के बाद आख्या दी कि स्थलीय निरीक्षण में भी दुकान का मकनपुर बांगर गांव में आवंटन किया गया था, लेकिन दुकान भिन्न स्थान पर संचलित की जा रही है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि जांच पूरी होने के बाद भी पुलिस और आबकारी अधिकरियों ने कोई कार्रवाई नहीं की है।
जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार का कहना है कि जांच में अन्य स्थान पर शराब की दुकान संचलित मिली है। दुकान संचालक को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस का जवाब मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में किसी की मिलीभगत मिली तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें