फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: लायंस क्लब छह विकेट से जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-115 स्थित रणभूमि क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए रणभूमि वीकडे सीजन-21 लीग मुकाबले में द लायंस क्लब ने माउंटेन फ्लायर्स को 6 विकेट से मात दी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए माउंटेन फ्लायर्स ने 19 ओवर में 168 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लायंस क्लब की टीम ने 17.3 ओवर में 170 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। अमित तिवारी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन


जिले में कल आएगी यूपी कबड्डी लीग की ट्रॉफी
नोएडा (संवाद)। उत्तर प्रदेश कबड्डी लीग (यूपीकेएल) सीजन-2 ट्रॉफी कल जिले में आएगी। ट्रॉफी टूर के क्रम में ग्रेटर नोएडा के अल्फा-1 कमर्शियल बेल्ट में जेडी नोएडा निंजा की आधिकारिक टीम जर्सी और एंथम लॉन्च किया जाएगा। इस आयोजन के जरिये टीम की पहचान, इरादे और जुनून को जनता के सामने रखा जाएगा। ट्रॉफी टूर के दौरान खिलाड़ी, कोच और प्रबंधन सीधे लोगों से संवाद करेंगे और कबड्डी के विकास, तैयारी और आगामी मुकाबलों पर चर्चा करेंगे। आयोजकों के अनुसार, यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे शुरू होगा। टीम कोच योगेश नागर ने बताया कि यूपीकेएल के मुकाबले नोएडा के सेक्टर-21ए स्टेडियम में 24 दिसंबर से 10 जनवरी तक खेले जाएंगे। इस लीग में कुल 12 टीमें हिस्सा लेंगी। जेडी नोएडा निंजाज के खिलाड़ी नियमित रूप से जेडी कबड्डी अकादमी में अभ्यास कर रहे हैं और घरेलू मैदान पर दमदार प्रदर्शन के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें