फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: महाराणा प्रताप चौक से परशुराम चौक तक डिवाइडर के बीच में लगेंगी लाइट

Tue, 18 Nov 2025 12:31 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शहर के प्रमुख मार्गों को रोशन और सुरक्षित बनाने के लिए नगर पालिका काम कर रही है। महाराणा प्रताप चौक से लेकर परशुराम चौक तक सड़क के बीच में बने डिवाइडर पर स्ट्रीट लाइट लगाने का काम शुरू हो गया है। इस मार्ग से रोजाना बड़ी संख्या में राहगीर, वकील, व्यापारी और आम लोग गुजरते हैं, लेकिन पर्याप्त रोशनी न होने के कारण रात के समय आवागमन में दिक्कत होती थी। अब नगर पालिका की ओर से लगभग 20 नई लाइटें लगाए जाने से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

नगर पालिका के कर्मचारियों ने पूरे मार्ग पर लाइट लगाने के स्थान चिह्नित कर लिए हैं। इसके साथ ही बेसमेंट बनाने का काम तेजी से कराया जा रहा है, ताकि खंभों की फिटिंग में देरी न हो। अधिकारियों का कहना है कि बेसमेंट बनने के बाद अगले एक सप्ताह के भीतर लाइट लगाने का अंतिम चरण शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद कुछ ही दिनों में पूरा मार्ग रोशन हो जाएगा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सड़क पर कई जगह अंधेरा रहता है। इससे शाम के बाद दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती थी। रोशनी बढ़ने से बाजार क्षेत्र में गतिविधियां आसान होंगी और सुरक्षा भी होगी। नगर पालिका ईओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी का कहना है कि शहर में अन्य अंधेरे इलाकों की भी पहचान की जा रही है। जहां चरणबद्ध तरीके से स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। शहर में बेहतर रोशनी व्यवस्था से यातायात व्यवस्था सुधरेगी और लोगों की सुविधा भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें