फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: झोलाछाप के इलाज के दौरान नौ माह की बच्ची की मौत

Tue, 18 Nov 2025 12:31 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
सहसवान। गांव शुकुल्लापुर में इलाज के दौरान नौ माह की मासूम अनामिका की मौत से पूरे परिवार में मातम छा गया। परिजनों के अनुसार, अनामिका पिछले 10-15 दिन से बुखार से पीड़ित थी। सोमवार को परिजन उसे गांव के ही एक झोलाछाप के पास इलाज के लिए ले गए थे। इलाज के दौरान अचानक बच्ची की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


चर्चा है कि उपचार के दौरान झोलाछाप ने गलत इंजेक्शन लगा दिया था, जिसकी वजह से मासूम की जान चली गई। इधर, पुलिस का कहना है कि इस संबंध में अब तक कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। घटना से स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही पर सवाल उठा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें