फोटो 5 भोगांव में नेशनल हाईवे से चोरी गई सर्विस लेन पर लगाई गई लाइटें। संवाद
भोगांव। नेशनल हाईवे 34 पर आबादी क्षेत्र के पास रोशनी के लिए हाईवे पर लगाई गईं लाइटें कई स्थानों पर खराब पड़ी हैं। कई जगहों से लाइटें चोरी हो गई हैं। ऐसे में रात के समय यहां अंधेरे के बीच गुजरते समय लोगों को अनहोनी की आशंका बनी रहती है।
क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि एनएचएआई और कार्यदायी संस्था की लापरवाही से हाईवे पर आबादी क्षेत्र में रात में अंधेरा रहता है। आबादी क्षेत्र में हाईवे और फ्लाईओवर पर लाइटें लगाई गई हैं। भोगांव से लेकर छाछा तक फ्लाईओवर पर लगी लाइटें खराब पड़ी हैं। छाछा फ्लाईओवर के सर्विस लेन से लाइटें चोरी हो गई हैं। लोगों का कहना है कि एनएचएआई के अधिकारी अलीगढ़ में बैठते हैं। ऐसे में उन तक लोगों की समस्याएं नहीं पहुंच पाती हैं। योगेश यादव, अनुभव गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता ने लाइटें सही कराने की मांग की है।
नेशनल हाईवे 34 पर लगी लाइटें चोरी होने तथा खराब होने की शिकायत मिली है। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखकर समस्या का समाधान कराया जाएगा। - संध्या शर्मा, एसडीएम भोगांव