फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘लिफ्ट प्लीज’ से दूर करेंगे सार्वजनिक यातायात की दिक्कत

विज्ञापन
ग्रेनो वेस्ट की ऐस सिटी सोसाइटी के बाहर लगा लिफ्ट प्लीज का बोर्ड। - फोटो : Grnoida
विज्ञापन
‘लिफ्ट प्लीज’ से दूर करेंगे सार्वजनिक यातायात की दिक्कत
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की सोसाइटियों के लोग पर्यावरण संरक्षण के लिए कार पूल कर रहे है। लेकिन ऐस सिटी के लोगों ने कार पूल को एक नया रूप ‘लिफ्ट प्लीज’ दिया है। इसके तहत सोसाइटी के बाहर एक स्टैंड बनाया गया है। वहां कार सवार लोग उन लोगों की मदद करेंगे, जो सार्वजनिक यातायात का प्रयोग करते है। ऐसे लोगों को सार्वजनिक यातायात के साधन मिलने वाले स्थान तक छोड़ा जाएगा।
सोसाइटी निवासी विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि ग्रेनो वेस्ट में सार्वजनिक यातायात की बेहतर सुविधाएं नहीं हैं। एनएमआरसी की बस सुबह सिर्फ साढ़े दस बजे तक चलती है। इसके बाद लोगों को कैब या ऑटो पर ही निर्भर रहना पड़ता है। सोसाइटी के लोग कार पूल भी करते है, लेकिन यह सुविधा सिर्फ कार्य स्थल तक आने जाने के लिए है। कार पूल की सुविधा को और बेहतर किया गया है। सोसाइटी के गेट पर एक स्टैंड बनाया गया है। वहां ‘लिफ्ट प्लीज’ का बोर्ड लगाया गया है। सोसाइटी से बाहर जाने वाले लोगों को कार से उन स्थानों पर पहुंचाया जाएगा, जहां से सार्वजनिक यातायात के संसाधन उपलब्ध होते हैं। फिलहाल इस सुविधा में दो रूट जोड़े गए हैं। पहला ऐस सिटी से किसान चौक की ओर और दूसरा सूरजपुर की तरफ वाला रूट है।
विज्ञापन

हर रूट को दिया जाएगा कोड
सोसाइटी के लोगों ने बताया कि ‘लिफ्ट प्लीज’ की पहल में हर रूट का एक कोड दिया जाएगा। वह सोसाइटी के निवासियों की कार पर लिखा जाएगा। ताकि, सोसाइटी के बाहर स्टैंड पर खडे़ लोग कोड देखकर अपने रूट की गाड़ी में बैठ सकें।
विज्ञापन

सुरक्षा पर भी दिया ध्यान
‘लिफ्ट प्लीज’ पहल में सुरक्षा व्यवस्था का भी ध्यान रखा गया है। लिफ्ट लेने वाले उन्हीं कार का प्रयोग करेंगे, जो सोसाइटी में रहने वाले लोगों की होंगी। सोसाइटी के निवासियों के पास एक कार्ड है, उसे दिखाकर ही लिफ्ट ली जा सकेगी। इससे लिफ्ट लेने वालों की सुरक्षा भी पुख्ता होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें