फोटो : 13गांव में पहुंचे केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह। स्रोत : प्रवक्ता
रेवाड़ी। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह नारायणपुर गांव के सरपंच देवेंद्र की मां संतोष देवी के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि संतोष देवी एक धार्मिक विचारों वाली, कुशल गृहिणी और परिवार को संगठित रखने वाली महिला थीं।
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि जीवन-मरण, यश-अपयश, लाभ-हानि सब विधाता के हाथ में हैं जिसने इस धरती पर जन्म लिया है, उसे एक दिन जाना ही पड़ता है लेकिन जो व्यक्ति भरा-पूरा परिवार और उचित आयु पाकर इस संसार से विदा ले, वह सौभाग्यशाली होता है।
उन्होंने कहा कि समाज और परिवार में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा और उम्मीद जताई कि उनके परिजन उनके पदचिन्हों पर चलते हुए सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहेंगे। इस अवसर पर प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने भी संतोष देवी के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया।