फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सोसाइटी में शुरू हुई लाइब्रेरी, निवासियों ने दान की किताबें

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


- बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को मिलेगी पढ़ने की सुविधा
- एओए की पहल पर सामूहिक सहयोग से तैयार हुआ पुस्तकालय

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गोल्फ होम्स एवं किंग्सवुड सोसाइटी में पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एओए) ने लाइब्रेरी शुरू की है। इस पहल में सोसाइटी के निवासियों ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग किया। लोगों ने अपनी ओर से किताबें, उपन्यास, समाचार पत्र और कला से जुड़ी सामग्री दान की। लाइब्रेरी में अब बच्चे, युवा और बुजुर्ग अपनी रुचि के अनुसार किताबें और समाचार पत्र पढ़ सकेंगे। इससे निवासियों को पढ़ने के लिए एक साझा स्थान मिलने के साथ खाली समय का बेहतर उपयोग करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन


एओए अध्यक्ष अमरनाथ शर्मा ने बताया कि सोसाइटी में बच्चों और बुजुर्गों के लिए समाचार पत्र पढ़ने की उचित व्यवस्था नहीं थी। इस मुद्दे पर पिछली जनरल बॉडी मीटिंग (जीबीएम) में चर्चा हुई थी। इसके बाद निवासियों के सुझाव पर लाइब्रेरी बनाने का निर्णय लिया गया। एसोसिएशन की अपील पर लोगों ने पुस्तकें और अन्य सामग्री उपलब्ध कराई। उन्होंने कहा कि सामूहिक सहयोग से शुरू हुई यह पहल बच्चों में पढ़ने की रुचि विकसित करने और बुजुर्गों को उपयोगी गतिविधि उपलब्ध कराने में मददगार होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें