फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब का ठेका बंद करने के लिए मुख्यमंत्री को दोबारा भेजा मांडीखेड़ा पंचायत ने प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। ग्राम पंचायत मांडीखेड़ा ने शुक्रवार को ग्राम सचिव और सरपंच की मौजूदगी में शराब का ठेका बंद करने का प्रस्ताव पारित किया है, जिसे मुख्यमंत्री को भेज दिया गया है। गांव की सरपंच सुशीला देवी ने बताया कि पिछले महीने 12 दिसंबर को एक प्रस्ताव ग्राम पंचायत ने मुख्यमंत्री के नाम भेजा था जिस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई और मजबूरन ग्राम सभा की दोबारा बैठक बुलानी पड़ी। उन्होंने बताया कि गांव के लोग चाहते हैं कि नशे पर पूरी तरह से पाबंदी हो।
विज्ञापन

महिलाओं के साथ मारपीट रुके। उन्होंने बताया कि पिछले 5 साल के अंदर गांव से 2 दर्जन से अधिक लोगों की मौत केवल शराब के कारण हुई है। यह बात गांव में बने जिला अस्पताल मांडीखेड़ा में भी साबित हो चुकी है क्योंकि कुछ मरीजों का इलाज इसी अस्पताल से चल रहा था। मौत का कारण भी रिपोर्ट में यही बताया गया।
सरपंच ने बताया ऐसे दर्जनों परिवार हैं जिनके घर नशाखोरी के कारण बर्बाद हो चुके हैं, बच्चे अनाथ हो चुके हैं। ग्राम सचिव कृष्ण कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत मांडीखेड़ा शराब का ठेका पूरी तरह बंद करने का मन बना चुकी है इसलिए दिसंबर में भी एक शिकायत ग्राम पंचायत की तरफ से मुख्यमंत्री के नाम भेजी गई थी। अवसर पर पूर्व अध्यक्ष उस्मान दुर्रानी, मजीद खान, मास्टर वीरभान, पूर्व सरपंच पोप सिंह, पूर्व सरपंच दिनेश कालडा समेत गांव के सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें