फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चलो मन वृंदावन की ओर...दर्शकों में दिखा उत्साह

विज्ञापन
मंच पर भजनों की प्रस्तुति देते प्रसिद्ध गायक सुजीत ओझा। संवाद
विज्ञापन
मथुरा। ब्रज रज उत्सव में रविवार की संध्या भक्ति, संगीत और ब्रज संस्कृति के रंगों में सराबोर रही। प्रसिद्ध भजन गायक सुजीत ओझा के चलो मन वृंदावन की ओर..कृष्ण उठत कृष्ण चलत...जैसे भजनों की मधुर धुन पर दर्शक झूमने लगे। इसके बाद गायक स्वप्निल रास्ते के गीतों पर दर्शकों ने खूब लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

धौली प्याऊ स्थित स्थित रेलवे ग्राउंड में आयोजित ब्रज रज उत्सव में रविवार दोपहर को स्थानीय कलाकारों ने प्रस्तुति दी। सौरभ चतुर्वेदी ने रेलवे ग्राउंड शास्त्रीय शैली में सुरों से गुंजायमान किया। रामेंद्र खुराना ने अपने साथी कलाकारों के साथ ओडिसी नृत्य शैली में भारतीय नृत्य परंपरा की सौंदर्यता का परिचय दिया। कीर्ति बल्लभ पाठक ने भी भजन गायन से भक्ति रस की गंगा प्रवाहित की। इसके बाद शाम को प्रसिद्ध गायक सुजीत ओझा के प्रस्तुति दी और दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। रात करीब नौ बजे सुप्रसिद्ध गायक स्वप्निल रास्ते की प्रस्तुति देख दर्शक भावविभोर हो गए। नृत्य और नाट्य के संगम से उन्होंने भारत की महान सभ्यता और वीरता को कला पिरोया। इस दौरान मौजूद अधिकारियों ने अतिथि कलाकारों का सम्मानित कर उनका अभिनंदन किया।

कल सांसद हेमा मालिनी देंगी प्रस्तुति
सोमवार को पद्मश्री मनोज जोशी का चाणक्य महानाट्य का शाम 7 बजे कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके बाद मंगलवार को सांसद हेमा मालिनी यशोदा कृष्ण नृत्य नाटिका की प्रस्तुति देंगी और बुधवार को कवि सम्मेलन के साथ ब्रज रज उत्सव का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें