फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: लोनी तहसील में लेखपालों ने किया धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। खन्ना नगर कॉलोनी स्थित लोनी तहसील में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले लेखपालों ने धरना प्रदर्शन किया। सभी लेखपाल फतेहपुर में एसआईआर के काम के दबाव के चलते लेखपाल के द्वारा विवाह के एक दिन पहले की गई आत्महत्या के मामले में रोष में है।
विज्ञापन

उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम लोनी एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
लोनी लेखपाल तहसील अध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया कि शुक्रवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले लोनी तहसील में कार्यरत लेखपालों ने कार्य का बहिष्कार कर एक दिन का धरना प्रर्दशन किया। उन्होंने बताया कि लेखपालों ने लोनी एसडीएम दीपक कुमार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि वर्कलोड बढ़ने से सभी कर्मी परेशान हैं।
एसडीएम ने ज्ञापन भेजे जाने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर लेखपाल ललित कुमार, सुबोध शर्मा, राहुल राठी, अरुण शर्मा, नीतिन चौधरी समेत अन्य लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें