फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: इलियाश सैफी पारी से जीती लीजेंट डोमिनेटर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर (संवाद)।
विज्ञापन

ध्रुव क्रिकेट ग्राउंड तालड़ा में बुधवार को लीजेंट डोमिनेटर और प्रमोद भाटी लीजेंट टीम के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। प्रमोद भाटी लीजेंट टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट पर 190 रन बनाए। कपिल ने 59 और गिरीश शर्मा ने 40 रनों का योगदान दिया। लीजेंट डोमिनेटर के प्रेम नागर और मनोज गौतम ने तीन-तीन जबकि राम कुमार नागर और पुखराज भाटी ने एक-एक विकेट हासिल किए।
विज्ञापन

जवाब में लीजेंट डोमिनेटर के रनपाल नागर के 47, इलियाश सैफी के 76 और रविन्द्र अधाना के 45 रनों की बदौलत टीम ने 15 ओवर में 9 विकेट शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। इलियाश सैफी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें