फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सुप्रीम कोर्ट केस प्रतियोगिता में दिखाया कानूनी कौशल

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा(संवाद)। आईएमएस लॉ कॉलेज में ‘लैंडमार्क सुप्रीम कोर्ट’ विषय पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कॉलेज की रेशियो रेसर्स द लैंडमार्क जजमेंट्स सोसाइटी के तत्वाधान में हुआ। इसमें एलएलबी और बीकॉम एलएलबी के छात्रों ने अपने विधिक ज्ञान, विश्लेषण क्षमता और तर्कशक्ति का शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान आईएमएस के महानिदेशक डॉ विकास धवन ने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल विधिक ज्ञान बढ़ाते हैं, बल्कि छात्रों को वास्तविक न्यायिक मामलों की गहन समझ देते हैं। विभागाध्यक्ष डॉ अंजुम हसन ने भी छात्रों को ऐसे आयोजनों में नियमित भागीदारी करने की सलाह दी। कार्यक्रम संयोजक व्यास यादव व सह-संयोजक पुष्पेंद्र अनुरागी ने बताया कि यह प्रतियोगिता सुप्रीम कोर्ट के महत्वपूर्ण निर्णयों और संवैधानिक प्रावधानों की गहरी समझ विकसित करने में सहायक है। प्रतियोगिता में 50 छात्रों ने भाग लिया। इसमें शहीन खान प्रथम, सिद्धार्थ रौशन द्वितीय और आर्यांश सरीन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें