फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 14 जून को 14 केंद्रों पर होगी प्रवक्ता परीक्षा-2025

विज्ञापन
विज्ञापन
14 जून को 14 केंद्रों पर होगी प्रवक्ता परीक्षा-2025
विज्ञापन


-नोडल अधिकारी ने परीक्षा की तैयारियों को लेकर की बैठक, दिए निर्देश
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जिले में 14 जून को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज परीक्षा-2025 की लिखित परीक्षा होगी। जो 14 केंद्रों पर एक पाली में होगी। प्रवक्ता परीक्षा की तैयारियों को लेकर नोडल अधिकारी व एडीएम न्यायिक ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में बैठक की। बैठक में सभी मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यस्थापकों को परीक्षा की तैयारी समय से पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

एडीएम न्यायिक प्रियंका ने बताया कि 14 जून को 14 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा पहली पाली में सुबह 9:30 से 11:30 बजे के बीच होगी। परीक्षार्थियों को केंद्र पर 30 मिनट पहले पहुंचना होगा। परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और नकलविहीन ढंग से संपन्न कराया जाएगा। परीक्षा में लगे सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापकों को इस संबंध में निर्देश दिए गए है। सभी को निर्धारित समय से पूर्व अपने-अपने ड्यूटी स्थलों पर पहुंचकर जिम्मेदारी संभालनी होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा संबंधी कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर किसी स्तर पर लापरवाही मिली तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा से पहले सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों का संचालन और मूलभूत सुविधा की व्यवस्था का काम पूरा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षार्थियों को भी नियमों का पालन करना होगा। परीक्षा केंद्र के अंदर किसी भी परीक्षार्थी को मोबाइल फोन, टैबलेट, पेन ड्राइव, हार्ड डिस्क,डाटा कार्ड, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस, एयरफोन, कलाई घड़ी, एटीएम कार्ड और अन्य किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं होगी। धातु से निर्मित प्रतिबंधित सामग्री भी अंदर नहीं ले जाने दी जाएगी। सभी मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यस्थापकों को इसका पालन कराना होगा। परीक्षा केंद्र के प्रवेश द्वार पर इसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें