फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकेटीयू के छात्रों की लॉगिंग आईडी पर अपलोड होंगे लेक्चर

विज्ञापन
विज्ञापन
एकेटीयू : छात्रों की लॉगिंग आईडी पर अपलोड होंगे लेक्चर
विज्ञापन

नेहा शर्मा
ग्रेटर नोएडा। डॉ. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) छात्रों के लिए ऑनलाइन पढ़ाई को और आसान बनाने जा रहा है। नए साल से पाठ्यक्रम संबंधित वीडियो छात्रों की लॉगिंग आईडी पर अपलोड कर दी जाएंगी। ऐसे में छात्रों को यूट्यूब पर जाकर वीडियो सर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे एकेटीयू में पढ़ने वाले ढाई लाख छात्रों को फायदा मिलेगा। विश्वविद्यालय का कहना है कि इसका काम अंतिम चरणों में चल रहा है।
अभी एकेटीयू का यूट्यूब चैनल चल रहा है। इसके लिए नोएडा और लखनऊ कैंपस के स्टूडियो में लेक्चरों की रिकॉर्डिंग की जा रही है। एडिटिंग के बाद वीडियो अपलोड की जाती हैं, ताकि छात्रों के लिए सुविधाजनक रहे। लॉकडाउन के बाद से एकेटीयू के यूट्यूब चैनल की लोकप्रियता बढ़ गई है। पिछले 28 घंटे में 2700 घंटे लेक्चरों की वीडियो देखी गई है। यहां पर अलग-अलग कोर्स के अलावा अंग्रेजी, व्यक्तित्व विकास और प्रेरणा दायक कहानियों के वीडियो भी अपलोड किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एकेटीयू के सलाहकार और करियर काउंसलर दिनेश पाठक ने बताया कि विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले प्रत्येक छात्र की लॉगिंग आईडी बनाई जाती है। इस पर छात्र से संबंधित सभी जानकारी उपलब्ध होती है। अब एकेटीयू लॉगिंग आईडी पर ही ऑनलाइन लेक्चरों की सुविधा देने जा रहा है। इसके शुरू होने के बाद छात्रों को यूट्यूब पर वीडियो सर्च नहीं करने पड़ेंगे। इस पर अंतिम चरण में काम चल रहा है। नए साल से यह सुविधा छात्रों को मिलनी शुरू हो जाएगी। इसके शुरू होने से विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले ढाई लाख छात्रों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें