फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एडवांस एयरवे तकनीक से मरीज को बेहोश करने के सीखे गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
-आरएमएल अस्पताल में आयोजित हुई डॉक्टरों की कार्यशाला
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। अटल बिहारी वाजपेयी आयुर्विज्ञान संस्थान एवं डॉ. राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल में रेजिडेंट डॉक्टरों और वरिष्ठ संकाय सदस्यों को एडवांस एयरवे (उन्नत वायुमार्ग) कौशल से मरीज को बेहोश करने का गुर सिखाया गया। इस संबंध में वायुमार्ग प्रबंधन में जीवनरक्षक बढ़ाने को लेकर कार्यशाला आयोजित हुई।
इसका उद्घाटन अस्पताल के निदेशक डॉ. अशोक कुमार और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विवेक दीवान ने किया। कार्यशाला की समन्वयक एनेस्थीसिया विभाग की डॉ. आंचल कक्कड़ और डॉ. नामिता सारस्वत ने बताया कि आमतौर पर किसी भी मरीज को बेहोश करने को लेकर मुंह के रास्ते ट्यूब डाली जाती है। फिर ऑपरेशन होने के बाद ट्यूब को निकाल लिया जाता है। मगर, ऐसे मरीज जिनका मुंह नहीं खुल पाता, एक सेंटीमीटर मुंह खुलता है, गले में सूजन और मोटापे से ग्रसित होते है उनको को बेहोश करना चुनौतीपूर्ण होता है। इस कार्यशाला में ऐसे मरीजों को कैसे बेहोश किया जाए उसका प्रशिक्षण दिया गया।कार्यशाला में दिल्ली के अलावा दूसरे राज्यों से स्नातकोत्तर छात्र, अभ्यासरत एनेस्थेसियोलॉजिस्ट और गहन चिकित्सा विशेषज्ञ हिस्सा लेने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
2.5 सेमी मुंह खुलना जरूरी
बेहोशी के लिए मरीज का मुंह ढाई सेंटीमीटर खुलना जरूरी होता है जिससे ट्यूब डाली जा सकें। यह कार्यशाला एनेस्थीसिया विभाग प्रमुख डॉ. नीरजा बनर्जी के मार्गदर्शन में आयोजित हुई। उन्होंने बताया कि कार्यशाला में लाइव प्रदर्शन और अत्याधुनिक वायुमार्ग उपकरणों से बेहोशी का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें