ग्रेटर नोएडा।
कंपोजिट विद्यालय पल्ला की शिक्षिका श्वेता माहेश्वरी के परिवार को टीचर्स सेल्फ केयर टीम की ओर से 50 लाख रुपये की मदद की जाएगी। शिक्षिका का देहांत 25 नवंबर 2024 को निमोनिया के कारण हो गया था। टीचर्स सेल्फ केयर टीम (टीएससीटी) उत्तर प्रदेश बेसिक विभाग, माध्यमिक व मदरसा के शिक्षकों की संस्था है, जो दिवंगत शिक्षकों के परिवार को आर्थिक मदद प्रदान करती है। इस माह में श्वेता माहेश्वरी के पति अमित माहेश्वरी के खाते में पैसे भेजे जाएंगे। इस मौके पर मंडल संयोजक जितेंद्र नागर सत्यपाल भाटी, विभा द्विवेदी, तरुण चौहान व विकास मझवार समेत अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो