सालाहेड़ी कॉलेज में कार्यक्रम के दौरान मौजूद छात्राएं।
- फोटो : Mewat
स्वामी विवेकानंद के जीवन से सीख लें
नूंह। स्वामी विवेकानंद की जयंती पर मंगलवार को सालाहेड़ी स्थित महिला महाविद्यालय में युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। प्राचार्य अनिल कटारिया व हिंदी प्रवक्ता तेजपाल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने अपनी दूरदर्शी विचारधारा से न केवल भारतवर्ष बल्कि पूरे विश्व को मानवता व प्रगति की नई दिशा प्रदान की।
स्वामी विवेकानंद देशभक्त व आदर्श व्यक्तित्व के धनी थे। उनका जन्मदिन राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। हम सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए और उनके विचारों को अपनाना चाहिए। स्वामी विवेकानंद का मानना था कि नर सेवा ही नारायण सेवा है इसलिए इंसान को अपने जीवन में अच्छे कार्य करने चाहिए। इस मौके पर प्रोफेसर श्रुति, रितेश कुमार, मनेंद्र सिंह, आजम खान आदि मौजूद रहे।