माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्रा की पत्नी सत्यवती मिश्रा के निधन पर बुधवार को राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किशनराव बागड़े और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने सेक्टर-51 स्थित उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। दोनों नेताओं ने सत्यवती मिश्रा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और कलराज मिश्रा सहित शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की।
इस दौरान कवि डॉ. कुमार विश्वास, महंत जगद्गुरु रामानुजाचार्य, स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज, फर्रुखाबाद सांसद मुकेश राजपूत, बुलंदशहर सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री डॉ. भोला सिंह, अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम, अलीगढ़ विधायक अनिल पराशर, जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, विधायक नंद किशोर गुर्जर, पूर्व राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा, मुरादाबाद के महापौर विनोद अग्रवाल, एमएलसी चंद शर्मा और जेके सीमेंट के चेयरमैन राघवपत सिंघानिया समेत कई लोगों ने श्रद्धांजलि दी।
एमएलसी विजय बहादुर पाठक, वीरेंद्र तिवारी, जिला महामंत्री अमित त्यागी, पद्मेश द्विवेदी, राहुल शर्मा, मिथिलेश राय, आलोक चौहान, अजय राजभर और सौरभ त्रिपाठी समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया।