फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एलडीए की पहले आओ, पहले पाओ फ्लैट आवंटन योजना छह नवंबर तक बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। एलडीए ने पहले आओ, पहले पाओ योजना के तहत खाली फ्लैटों के आवंटन की योजना को 6 नवंबर तक बढ़ा दी गई है। अभी यह योजना 22 अक्तूबर तक ही थी। इसमें फ्लैटों के आवंटन पर एलडीए एक से दो लाख रुपये तक की विशेष छूट भी दे रहा है। इस समय करीब 1100 फ्लैट उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि पहले आओ पहले पाओ योजना में पिछले एक महीने में दिवाली तक 589 फ्लैट बुक हुए हैं। लोगों के रूझान को देखते हुए विशेष छूट की अवधि को 15 दिनों के लिए बढ़ा दिया है। इस योजना में 20 लाख से 50 लाख रुपये कीमत के फ्लैटों पर एक से दो लाख की छूट, 50 लाख से 75 लाख कीमत के फ्लैटों पर 1.50 लाख रुपये और 75 लाख से अधिक कीमत के फ्लैटों पर दो लाख रुपये की छूट दी जा रही है। इसके अलावा 45 से 90 दिनों के अंदर फ्लैट की पूर्ण धनराशि जमा करने पर तीन से छह प्रतिशत की छूट अलग से मिलेगी।
-

500 से 1900 वर्गफीट के फ्लैट उपलब्ध

एलडीए वीसी ने बताया कि विभिन्न योजनाओं में 500 से 1900 वर्गफीट क्षेत्रफल के वन बीएचके, टू बीएचके व तीन बीएचके के करीब 1100 फ्लैट उपलब्ध हैं। सरकारी कर्मचारियों को फ्लैट की कीमत का 25 प्रतिशत व सामान्य नागरिकों को 35 प्रतिशत भुगतान करने पर हायर पर्चेज एग्रीमेंट के तहत फ्लैट का कब्जा भी दिया जा रहा है। इसके अलावा कोई भी व्यक्ति किसी भी बहुमंजिला आवासीय योजना (सुलभ आवास एवं ईडब्ल्यूएस को छोड़कर) में एक से अधिक फ्लैट खरीद सकता है। यह फ्लैट तैयार हैं जहां पर आवंटी खरीदने के बाद तुरंत रह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन योजनाओं में उपलब्ध हैं फ्लैट

गोमती नगर, जानकीपुरम, प्रियदर्शिनी (सीतापुर रोड), अलीगंज, कानपुर रोड, देवपुर पारा, शारदा नगर योजना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें