फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्मैक और इंजेक्शन के साथ आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने रुहालकी अंडरपास के निकट से एक युवक को भारी मात्रा में स्मैक और नशे के इंजेक्शन के साथ मोटर साइकिल सहित गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से 104 ग्राम स्मैक, रेस्टिजेसिक (बुप्रेनॉर्फिन) के 100 नशे के इंजेक्शन और नशा तौलने में इस्तेमाल होने वाला एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किया गया है।थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार रात को पुलिस टीम बहादराबाद-रुहालकी अंडरपास के निकट गश्त कर रही थी। इस दौरान एक युवक पुलिस को देखते ही भागने लगा। संदेह होने पर पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसका पीछा किया और पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम संजीत (40 वर्ष) निवासी फेरुपुर धनपुरा, पथरी बताया। पुलिस ने आरोपी संजीत के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें