फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एलडीए ने सैटेलाइट मैपिंग से खोज निकाले अपने 100 भूखंड

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। एलडीए ने 20 वर्ष बाद गोमतीनगर विस्तार, जानकीपुरम विस्तार, बसंतकुंज जैसी योजनाओं में छिपे करीब 100 भूखंड सैटेलाइट मैपिंग व जीआईएस सिस्टम से खोज निकाले हैं। 150 से 300 वर्गमीटर तक के ये प्लॉट रिकॉर्ड में नहीं थे।
विज्ञापन

मौके पर सत्यापन के बाद एलडीए इन भूखंडों को नीलाम करेगा। इसकी भी जांच की जा रही है कि ये प्लॉट छूटे कैसे और इसके लिए कौन जिम्मेदार हैं? ये सभी भूखंड दो प्लॉटों के बीच खाली पड़े हैं। रिपोर्ट में यह भी साफ किया गया है कि किन दो प्लॉटों के बीच, किस योजना में कितनी जमीन खाली है।
खाली जमीनों पर प्लॉट काटे जा सकते हैं या नहीं, इस संबंध में एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने योजनाओं के संपत्ति अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है। उन्हें यह जानकारी देनी है कि ये भूखंड किस तरह के हैं? अफसरों को सैटेलाइट से खाली दिख रही जमीन की मौके पर जाकर स्थिति भी देखनी है।
विज्ञापन


पहले भी तलाशी गई हैं जमीनें

एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि बीते एक वर्ष के दाैरान कई योजनाओं में काफी जमीन की तलाश की जा चुकी है। कई जमीन पर लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया था, जिसे हटाया गया। बीते माह भी गोमती नगर की कई योजनाओं निरीक्षण किया गया। उस दौरान कई जगह पर बड़ी जमीन पर कब्जे दिखे थे। उनके बारे में भी पता कराया जा रहा है कि स्वामित्व किसके पास है। जमीनों का पता लगाने के लिए विशेष टीम को लगाया गया है। यह एलडीए के रिकाॅर्ड के आधार पर सैटेलाइट मैपिंग के जरिये जमीन का पता लगाने का काम कर रही है।


सैटेलाइट मैपिंग से कई योजनाओं में करीब 100 प्लॉटों के बीच खाली जमीन मिली है। ये भूखंड क्यों खाली पड़े हैं, इसकी पूरी रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही होगी।
विज्ञापन

- प्रथमेश कुमार, वीसी, एलडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें