कानपुर। आवास विकास में केपीएम हॉस्पिटल के डॉक्टर के घर चोरी के आरोप में कल्याणपुर पुलिस ने छह शातिरों को उठाया है।
आवास विकास एक निवासी चेस्ट स्पेशलिस्ट डॉ. सर्वजीत सिंह पत्नी और बेटी के साथ रहते हैं। छह माह पहले वह नवाबगंज स्थित एक अपार्टमेंट में परिवार के साथ शिफ्ट हो गए थे। तब से आवास विकास वाला मकान बंद है। बुधवार शाम को वह आवास विकास स्थित घर आए तो चोरी की जानकारी हुई। शातिर मेन गेट की खुली जाली से घर के अंदर दाखिल हुए और घर में लगे सीसी कैमरे के वायर काट दिए।
चोरों ने अलमारियों में रखे बेटे के दो लैपटॉप, मोबाइल, चेन, अंगूठी, कीमती घड़ियां और नकदी चोरी कर ले गए। एसीपी कल्याणपुर रंजीत कुमार ने बताया कि शक के आधार पर छह लोगों को उठाया गया है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।