फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: वकील हड़ताल पर, कामकाज ठप, मायूस लौट रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडाय/नोएडा। अधिवक्ताओं और डीड राइटर्स की हड़ताल नोएडा और दादरी में मंगलवार को भी जारी रही। इस कारण दोनों जगह सब रजिस्ट्रार कार्यालय में कामकाज पूरी तरह ठप रहा और एक भी रजिस्ट्री नहीं हो सकी। रजिस्ट्री कराने पहुंचे लोगों को बिना काम कराए वापस लौटना पड़ा। नोएडा में छह दिन से चल रही हड़ताल के कारण विभाग को40 करोड़ रुपये का राजस्व नुकसान हुआ है। बुधवार को अधिवक्ता राजस्व मंत्री का पुतला दहन कर अपना विरोध जताएंगे।
विज्ञापन

नोएडा के बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवीण डेढ़ा ने बताया कि सांसद डॉ. महेश शर्मा को ज्ञापन सौंपकर विरोध जताया गया है और आदेश को वापस लेने की मांग की है। वकीलों का कहना है अगर उनकी बात नहीं मानी गई तो वह प्रदर्शन और उग्र करेंगे।
मंगलवार सुबह अधिवक्ता और बैनामा लेखक दादरी तहसील परिसर में एकत्र हुए। इसके बाद उन्होंने जीटी रोड पर पैदल मार्च निकालकर सरकार के नए प्रस्ताव के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। मार्च दादरी तिराहे तक पहुंचा, जहां प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर विरोध जताया। बाद में अधिवक्ताओं ने सब रजिस्ट्रार कार्यालय के बाहर धरना दिया और फिर एसडीएम कार्यालय पहुंचकर सभा आयोजित की। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महिपाल भाटी एडवोकेट ने कहा कि प्रस्तावित व्यवस्था से भ्रष्टाचार बढ़ेगा और लाखों अधिवक्ताओं, स्टांप वेंडरों और डीड राइटर्स के रोजगार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। प्रदर्शन में डीएस कौशिक, ब्रजपाल भाटी, अनिल भाटी, हरेंद्र नागर, संदीप कौशिक, सतवीर नागर, वीपी शर्मा, विक्रांत शर्मा सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता और बैनामा लेखक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें