फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: विपरीत दिशा से आई स्कार्पियो की टक्कर से दो युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। कासना में विपरीत दिशा से आई एक स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। कासना निवासी ललित चौधरी ने बताया कि वह मजदूरी करते हैं। 11 जून को उनका पुत्र पिंटू (25) और विकास कुमार (15) बाइक से कासना से अपने घर की ओर जा रहे थे। रास्ते में विपरीत दिशा से आई स्कार्पियो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए शारदा अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि बाइक सवार ने हेलमेट लगाया था कि नहीं। वहीं कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें