फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: वकीलों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
-सबरजिस्ट्रार कार्यालय के स्थानांतरण का विरोध, किसान संगठन ने दिया समर्थन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

दादरी। तहसील दादरी के सब रजिस्टर कार्यालय को ग्रेटर नोएडा वेस्ट की किसान चौक के पास स्थानांतरण किए जाने के विरोध में तीसरे दिन भी अधिवक्ताओं की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रही। अधिवक्ताओं की हड़ताल में किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने समर्थन दिया है। साथ ही आश्वासन दिया कि कार्यालय स्थानांतरित पर रोक नहीं लगाई गई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


तहसील दादरी के सब रजिस्ट्रार कार्यालय को ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थानांतरण किए जाने के विरोध में अधिवक्ता बार एसोसिएशन कार्यालय पर एकत्र हुए। एसोसिएशन के अध्यक्ष महिपाल भाटी के नेतृत्व में तहसील परिसर में नारेबाजी कर अनिश्चितकालीन हड़ताल की गई। अध्यक्ष महिपाल सिंह भाटी ने कहा कि सब रजिस्ट्रार कार्यालय को वर्तमान स्थान नहीं हटाया जाना चाहिए। कार्यालय स्थानांतरण को लेकर गरीब एवं मध्यम वर्ग के लोगों को बेहद परेशानी का सामना करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। इधर, किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के तहसील अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ वकीलों के आंदोलन को समर्थन देने का ऐलान किया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि अगर अधिवक्ताओं की मांग नहीं मानी गई तो आंदोलन किए जाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। इस अवसर पर मंणीनदर मोहन शर्मा, डी एस कौशिक, बृजपाल भाटी, राजपाल सिंह नागर, राजकुमार आर्य, ऋषि राज नागर, विक्रांत शर्मा, अनिल भाटी, अंकित कुमार, धर्मेंद्र प्रकाश आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें