फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर वकीलों ने निकाली न्याय यात्रा

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर ​स्थित जनपद न्यायालय से पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर 
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

- केंद्रीय संघर्ष समिति के आह्वान पर निकली यात्रा, अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट बनाने की भी मांग
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकर शनिवार को जनपद दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन के तत्वावधान में न्याय यात्रा निकाली गई। यात्रा के बाद जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। बार एसोसिएशन के सभागार में अध्यक्ष मनोज भाटी (बोड़ाकी) की अध्यक्षता और सचिव शोभाराम चन्दीला के संचालन में सभा हुई। इसके बाद केंद्रीय संघर्ष समिति के आह्वान पर यात्रा शुरू हुई।
न्याय यात्रा न्यायालय परिसर के गेट नंबर-1 से चलकर मोजर वियर गोल चक्कर और दुर्गा टॉकीज गोल चक्कर होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची। यहां जिलाधिकारी कार्यालय पर यात्रा का समापन हुआ। ज्ञापन में कहा गया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना के लिए करीब 40 वर्षों से आंदोलन चल रहा है। बेंच बनने से क्षेत्र के करोड़ों वादकारियों को लाभ मिलेगा। आंदोलन को जन आंदोलन बनाने के उद्देश्य से 14 अक्तूबर को समिति के चेयरमैन अनुज कुमार शर्मा और संयोजक परवेज आलम ने मेरठ से न्याय यात्रा शुरू की थी। यह यात्रा दो दिसंबर 2026 को दिल्ली के जंतर-मंतर पर संपन्न होगी। इसी क्रम में शनिवार को यात्रा गौतमबुद्धनगर और गाजियाबाद पहुंची। यहां लोगों से आंदोलन से जुड़ने की अपील की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन में मुख्यमंत्री से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच स्थापित करने और अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए प्रभावी एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट बनाने की मांग की गई। यात्रा में चेयरमैन अनुज कुमार शर्मा, संयोजक परवेज आलम, कानपुर बार एसोसिएशन के महामंत्री विनय कुमार मिश्रा, द लॉयर्स बार एसोसिएशन कानपुर के महामंत्री राजीव यादव और उपाध्यक्ष मोहम्मद तौहीद शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें