फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकील, नायब तहसीलदार आमने-सामने, थाने पहुंचा मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
वकील, नायब तहसीलदार आमने-सामने, थाने पहुंचा मामला
विज्ञापन

पुन्हाना। कई वकीलों ने नायब तहसीलदार पर रिश्वत लेकर रजिस्ट्रियां करने का आरोप लगाते हुऐ एसडीएस को लिखित शिकायत दी है। वहीं नायब तहसीलदार ने वकीलों पर गाली-गलौच का आरोप लगाते हुए पुन्हाना थाने में शिकायत दी है।
ऐडवोकेट अख्तर हुसैन, संदीप अग्रवाल, तुलाराम, जुबेर खां, अंकुर गर्ग, रफीक जेहटानिया, सराफत अली और सुरेश भड़ाना ने पुन्हाना के एसडीएम को दी शिकायत में आरोप लगाया कि नायब तहसीलदार कंवरपाल ने जनवरी 2021 से अब तक कई रजिस्ट्रियां नियमों के विरुद्ध पैसे लेकर की हैं। जब उन्होंने रजिस्ट्रियों की एनओसी और जानकारी लेनी चाही तो नायब तहसीलदार ने देने से साफ इनकार कर दिया। इतना ही नहीं उन्होंने अभद्रता भी की। आरोप लगाया कि नायब तहसीलदार द्वारा बगैर रिश्वत एक भी रजिस्ट्री पंजीकृत नहीं की जाती। इतना ही नहीं उन्होंने एक माह पहले इस संबंध में आरटीआई के तहत जानकारी मांगी थी, वह भी नहीं दी गई है। पर उसे अभी तक नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वकीलों ने एसडीएम पुन्हाना के अलावा डीसी, सीएम फ्लाइंग दस्ता चंडीगढ़, डायरेक्टर विजिलेंस, एसडीजीपी सीआईडी पंचकूला और राजस्व मंत्री हरियाणा को भी लिखित शिकायत भेजकर नायब तहसीलदार के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। वहीं नायब तहसीलदार कंवरपाल ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि बृहस्पतिवार को ऐडवोकेट तुलाराम और एक अन्य वकील दो रजिस्ट्री कराने उनके कार्यालय आए थे। उसमें कमियां बताने पर तुलाराम ने उसके साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और गाली गलौच कर सरकारी कार्य में बाधा डाली। इस बारे में उन्होंने पुन्हाना पुलिस को लिखित शिकायत दी है। मामले को उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाया गया है। उधर, पुन्हाना शहर चौकी प्रभारी हरदेव ने बताया कि नायब तहसीलदार की शिकायत पर जांच की जा ही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें