फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: लॉ कॉलेज के छात्रों ने लहराया परचम, जीता बेस्ट डेलिगेशन अवॉर्ड

Sat, 11 Oct 2025 07:58 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-125 स्थित एशियन लॉ कॉलेज के छात्रों ने द इंटरनेशनल जियोपॉलिटिकल गवर्नेंस समिट में शानदार प्रदर्शन करते हुए बेस्ट डेलिगेशन अवॉर्ड जीता। इस प्रतिष्ठित सम्मेलन में देश-विदेश के 20 से अधिक संस्थानों के 100 से ज्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


एशियन लॉ कॉलेज के छात्रों ने न केवल सर्वोच्च सम्मान जीता बल्कि बेस्ट डेलिगेट. स्पेशल मेनसन और वर्बल मेनसन जैसे कई पुरस्कार भी हासिल किए। मुख्य अतिथि सेवानिवृत आईपीएस हरजीत संधू ने पुरस्कारों की घोषणा की। टिग्स मुन की मेंटर सुप्रभा पांडे और एशियन लॉ कॉलेज के वरिष्ठ संकाय सदस्यों की उपस्थिति में विजेता छात्रों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें