फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्रतियोगिता में लॉ कॉलेज देहरादून प्रथम

Sat, 08 Nov 2025 02:06 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
पुरस्कार के साथ आशु भाषण प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी। स्रोत आयोजक।
विज्ञापन
श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर में उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित राज्य स्तरीय आशु भाषण प्रतियोगिता में लॉ कॉलेज, उत्तरांचल यूनिवर्सिटी, देहरादून ने प्रथम स्थान प्राप्त कर गौरव हासिल किया है।
विज्ञापन

इसके अलावा डीबीएस ग्लोबल यूनिवर्सिटी देहरादून द्वितीय, डीएसबी कैंपस कुमाऊं यूनिवर्सिटी नैनीताल तृतीय रही। प्रथम विजेता टीम को 21, द्वितीय विजेता टीम को 15 और तृतीय विजेता टीम को 11 हजार रुपये का चेक देकर पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, विश्वविद्यालय कुलसचिव दिनेश चंद्रा, परिसर निदेशक प्रो. महावीर सिंह रावत, डॉ. हेमलता मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें