(संवाद)जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) दनकौर में पठन प्रतियोगिता-2026 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता प्राचार्य अर्चना गुप्ता के निर्देशन में हुई। इसमें परिषदीय विद्यालयों की कक्षा 6 से 8 और माध्यमिक विद्यालयों की कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में बिहारी लाल इंटर कॉलेज, दनकौर के लविश भाटी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। श्रीराम मॉडल इंटर कॉलेज, जेवर की तन्वी द्वितीय और इसी विद्यालय की कल्पना तृतीय स्थान पर रहीं।