फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एयरपोर्ट के तीसरे चरण में तीन रनवे के लिए 2053 हैक्टेयर भूमि का होगा अधिग्रहण

विज्ञापन
विज्ञापन
एयरपोर्ट : तीसरे और चौथे चरण में ली जाएगी 14 गांवों की जमीन
विज्ञापन


सामाजिक समाघात निर्धारण के लिए नागरिक उड्डयन विभाग ने जारी की अधिसूचना
2053 हेक्टेयर भूमि का होगा अधिग्रहण, इस पर बनाए जाएंगे तीन रनवे

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। प्रदेश शासन ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए तीसरे और चौथे चरण की जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जेवर के 14 गांवों की 2053 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण होगा। इस भूमि पर तीन रनवे बनाए जाएंगे। इसके अलावा यात्रियों के लिए अन्य सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। नागरिक उड्डयन विभाग के प्रमुख सचिव एसपी गोयल ने सामाजिक समाघात निर्धारण (एसआईए) के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस अध्ययन के लिए गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय का चयन किया गया है। यह काम 30 अगस्त तक पूरा करना होगा।
जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को यात्रियों के लिए मौजूदा सभी सहूलियतों वाला विश्व का दूसरा सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनाया जाएगा। परियोजना के लिए चार चरणों में जमीन खरीदी जाएगी। पहले चरण में 1334 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण हुआ है। दूसरे चरण के लिए 1365 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है। अब तीसरे और चौथे चरण के लिए एक साथ 2053 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण होगा।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 14 गांवों की 2053 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण होना है। इसमें करीब 1888 हेक्टेयर जमीन किसानों की है, जबकि 165 हेक्टेयर जमीन सरकारी है। जमीन अधिग्रहण और विस्थापन में करीब 15000 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
विज्ञापन

-
दूसरे चरण में 1365 हेक्टेयर में विकसित होगा एमआरओ हब
नोएडा ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल एयरपोर्ट के दूसरे चरण में 1365 हेक्टेयर जमीन पर एमआरओ हब विकसित किया जाएगा। यह देश का सबसे बड़ा एमआरओ हब होगा। इसके विकास के लिए जल्द टेंडर निकाले जाएंगे। इस भूमि पर विमानों को रखने, उनके रखरखाव और विमानों की मरम्मत का कार्य होगा। इसके अलावा विमानों के बहुत से पार्ट्स बनाने वाली कंपनियां भी इसी क्षेत्र में लगाई जाएंगी।
-
इन गांवों की ली जाएगी जमीन
गांव जमीन (हेक्टेयर में)
थोरा 583.6897
नीमका शाहजहांपुर 301.3150
ख्वाजपुर 272.8575
रामनेर 213.9200
किशोरपुर 95.8663
बनवारीबास 84.4336
पारोही 83.1226
मुकीमपुर सिवारा 74.2800
जेवर बांगर 63.8221
साबौता मुस्तफाबाद 51.7680
अहमदपुर चौरौली 28.3880
दयानतपुर 13.3030
बंकापुर 11.8989
रोही 10.2441
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें