ग्रेटर नोएडा। यीडा सीईओ राकेश कुमार सिंह का कहना है कि यमुना सिटी औद्योगिक विकास के साथ शिक्षा को भी प्राथमिकता दे रही है। छह गांवों में अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय के निर्माण के लिए जमीन आवंटन कर काम शुरू करा गया है। वहीं 123 स्कूलों के कायाकल्प भी काम कराया जा रहा है।
सीईओ ने बताया कि अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय में आधुनिक सुविधाओं के साथ पढ़ाई का माहौल बच्चों को मिलेगा। पांच शिक्षण कक्षों के साथ भवन लाइब्रेरी, कंप्यूटर लैब, गणित-विज्ञान लैब, स्मार्ट क्लास, वर्चुअल कक्षाएं, स्टाफ रूम जैसी सुविधाएं यहां विकसित होंगीं। छह गांवों में ऐसे स्कूल बनाए जा चुके हैं। आठ जोन में मौजूदा स्कूलों को बांटकर कायाकल्प किया जा रहा है। इनमें 80 प्राथमिक विद्यालय, 34 जूनियर स्कूल और सीनियर सेकंडरी शामिल हैं। ब्यूरो