फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हरी झंडी मिलते ही एक माह में शुरू हो जाएंगी व्यावसायिक उड़ाने

विज्ञापन
विज्ञापन
- कंपनियों को एयरपोर्ट पर विमानों के संचालन के लिए कार्ययोजना और टिकट बिक्री के लिए चाहिए समय
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। यापल की भारतीय सीईओ बनने के बाद नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से जल्द व्यावसायिक उड़ानों के संचालन की उम्मीद बढ़ गई है। नई सीईओ नीतू समरा की नियुक्ति के बाद बकास की ओर से हरी झंडी मिलने के लगभग एक माह में विमानन कंपनियां अपनी कार्ययोजना बनाकर घरेलू उड़ानों के लिए टिकट जारी कर देंगी। अधिकारियों ने बताया कि एयरपोर्ट सिक्योरिटी प्रोग्राम अंतिम आवेदन होता है कि जिसकी अनुमति मिलने के बाद एयरपोर्ट से कॉमर्शियल फ्लाइटों के संचालन की प्रक्रिया शुरू होती है।
टिकटों के लिए एक माह तक समय लेंगी विमानन कंपनियां
हरी झंडी मिलते ही विमानन कंपनियां ऑनलाइन टिकट बिक्री के लिए लगभग एक माह का समय लेंगी। पहले चरण में 17 शहरों के लिए विमान सेवा शुरू करने की योजना है। इसके लिए एनआईए का इंडिगो, एयर इंडिया और अकासा से अनुबंध हुआ है। इनमें लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, अहमदाबाद, चेन्नई, मुंबई, बंगलूरू आदि शहर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगे चलकर 45 शहर में शुरू होगी फ्लाइटें
संचालन शुरू होने के कुछ समय बाद धीरे-धीरे देश के अन्य शहरों के लिए सेवा शुरू होने की संभावना है। देश के 45 शहरों के लिए नोएडा से 62 विमान टेक ऑफ करेंगे। इनमें सबसे अधिक इंडिगो की 45 शहरों में फ्लाइटें होंगी। वहीं, एयर इंडिया की 12 शहरों और अकासा सात शहरों में फ्लाइटों का संचालन करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें