फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: भगवान महावीर को किया लड्डू का नैवेद्य अर्पित

Wed, 22 Oct 2025 12:57 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
फोटो 55 : पूजा अर्चना कर भगवान महावीर को निर्वाण लड्डू अर्पित करते हुए जैन समाज से जुड़े श्रद्धा
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के जैन मंदिरों में भगवान महावीर का 2552वां निर्वाण महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। भगवान को चीनी से बने लड्डू का नैवेद्य अर्पित करते हुए पूजा-अर्चना की गई। जैन समाज से जुड़ी महिलाओं ने भी श्रद्धा व उत्साह के साथ कार्यक्रम में शिरकत की। श्री पद्म प्रभु दिगंबर जैन मंदिर में बड़े धूमधाम से मनाया।
विज्ञापन

संरक्षक आनंद, जैन, मदन जैन व पवन जैन के अलावा प्रधान राकेश जैन, महासचिव अरविंद जैन, कोषाध्यक्ष दीपक जैन, सुधीर जैन, संजय जैन, कपिल जैन, हिमांशु जैन समेत जैन समाज से जुड़े काफी व्यक्तियों ने भगवान महावीर के निर्माण महोत्सव पर लड्डू का नैवेद्य अर्पित करते हुए पूजा-अर्चना की। अरविंद जैन ने कहा कि भगवान महावीर जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर होकर अंतिम तीर्थंकर हैं।
महावीर स्वामी ने कार्तिक कृष्ण अमावस्या के दिन ही स्वाति नक्षत्र में कैवल्य ज्ञान प्राप्त करके निर्वाण प्राप्त किया था। प्रति वर्ष दिवाली के दिन जैन धर्म में दीपमालिका सजाकर भगवान महावीर का निर्वाणोत्सव मनाया जाता है। कार्तिक अमावस्या के दिन भगवान महावीर स्वामी को मोक्ष की प्राप्ति हुई थी। भगवान महावीर ने जीवन में सत्या, अहिंसा और मानवता का संदेश दिया।
विज्ञापन

अनाजमंडी पांडूशिला समिति प्रधान सुनील जैन के अलावा नितिन जैन, विजय जैन, रतन जैन, सुरेंद्र जैन, विनोद जैन, जितेंद्र जैन, संजय जैन, बोबी जैन ने भी भगवान महावीर स्वामी के निर्वाण महोत्सव पर पांडूशिला पर निर्वाण लड्डू अर्पित कर पूजा-अर्चना की। प्रधान सुनील जैन ने कहा कि भगवान महावीर का जीवन ही सत्य, अहिंसा और मानवता का संदेश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें