फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्वास्थ्य विभाग में अफसरों की कमी से बढ़ा काम का दबाव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नोएडा। स्वास्थ्य विभाग में डिप्टी सीएमओ और एसीएमओ स्तर के कई पद खाली होने के कारण विभागीय कामकाज प्रभावित हो रहा है। स्वास्थ्य योजनाओं की मॉनिटरिंग, अस्पताल निरीक्षण और फील्ड स्तर के कार्यों पर साफ दिखाई दे रहा है। ऐसे में एक अधिकारी के ऊपर दो से तीन काम होते हैं। इससे काम में दिक्कतें आ रही है। वर्तमान में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सीमित अधिकारियों के भरोसे चल रही हैं। एक अधिकारी को कई शाखाओं का कार्य संभालना पड़ रहा है, जिससे प्रशासनिक और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कामों का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि डिप्टी सीएमओ और एसीएमओ स्तर के अधिकारी टीकाकरण अभियान, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की निगरानी, निजी अस्पतालों के निरीक्षण और जन स्वास्थ्य योजनाओं के संचालन में अहम भूमिका निभाते हैं। पद खाली होने से इन कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग प्रभावित हो रही है। ऐसे में कई बार विभाग की ओर से शासन को प्रस्ताव भेजकर खाली पदों पर नियुक्ति की मांग की जा चुकी है। बावजूद इसके अब तक नई तैनाती नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि स्टाफ की कमी के चलते फील्ड निरीक्षण और प्रशासनिक कार्यों में परेशानी बढ़ रही है। सीएमओ डॉ. नरेंद्र कुमार ने बताया कि जिले में डिप्टी सीएमओ और एसीएमओ के कई पद रिक्त हैं। इन पदों को भरने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है और जल्द नियुक्ति होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें