फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बर्तन फैक्टरियों में श्रमिकों की कमी से 30 फीसदी तक गिरा उत्पादन

Fri, 21 Nov 2025 01:00 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
फैक्टरी में बर्तनों को तैयार करता श्रमिक। आर्काइव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। त्योहारों के बाद अब शादियों का सीजन शुरू हो गया है। इसके साथ ही बर्तन बाजार में भी तेजी आ गई है। वहीं श्रमिकों की कमी के कारण उत्पादन प असर पड़ा है। अधिकांश श्रमिक त्योहारों पर अपने पैतृक घर चले गए थे और इस बीच बिहार में विधानसभा चुनाव के कारण नहीं लौटे हैं। श्रमिकों की कमी का असर बर्तन उत्पादन पर पड़ा है। उद्यमियों के अनुसार श्रमिकों की कमी से उत्पादन में करीब 30 प्रतिशत कम हो रहा है।
त्योहारों और बिहार विधानसभा चुनाव के अलावा इन दिनों गेहूं की बिजाई और गन्ने की कटाई हो रही है। ऐसे में श्रमिक इन कामों में व्यस्त हैं। अपने पैतृक घर का खेतिहर काम निपटाने के बाद श्रमिक इस ओर रूख करेंगे। जगाधरी की बर्तन नगरी की फैक्टरियों अन्य की अपेक्षा इन दिनों की कम चल रही है, जबकि अभी बर्तनों की अच्छी मांग है।
विज्ञापन

चूंकि यह शादियों का सीजन है और इन दिनों बर्तनों की खरीदारी अच्छी होती है। उद्यमियों के पास दूसरे जिलों व राज्यों की अच्छी मांग है। परंतु उनका ऑर्डर देने में थोड़ा समय लग रहा है। इससे किसी प्रकार का सीधे तौर पर आर्थिक नुकसान नहीं है, लेकिन समय ज्यादा लग रहा है। ऑर्डर देने में एक-दो दिन ज्यादा लग रहे हैं। अनुमान के अनुसार जिले की फैक्टरियों के पास शादियों संबंधी करीब 50 करोड़ रुपये के ऑर्डर पड़े हैं।
जिले में छोटी-बड़ी बर्तन की करीब 800 ईकाइयां हैं और इसमें करीब 70 हजार श्रमिक काम करते हैं। उद्यमी गौरव गर्ग ने बताया कि त्योहारों के बाद असर यह दिक्कत आती है।श्रमिक कई महीनों बाद अपने पैतृक घर जाते हैं और कई दिन बाद आते हैं। उन्होंने बताया कि ऐसा नहीं है कि श्रमिकों के कारण उत्पादन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इससे उत्पादन में मामूली कमी आई है। हर बाद त्योहारों में यह स्थिति बन जाती है। चूंकि श्रमिक अपने गांवों व खेतों का काम निपटाने के बाद आते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस माह के अंत में श्रमिक आने शुरू हो जाएंगे। उद्यमी भारत गर्ग ने बताया कि बर्तन बनाने में कई तरह के कारीगर लगते हैं। हर फैकटरी में कारीगरों की संख्या सीमित होती है। इनमें गलाई, ढलाई, फिनिशिंग सहित अन्य कई तरह के काम होते है। यदि कोई भी कारीगर न हो उत्पादन पर इसका असर पड़ता है। इससे उद्यमियों को नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन ऑर्डर पहुंचाने में देरी हो रही है। अब त्योहार, चुनाव हो चुके हैं और जल्द ही फसल कटाई भी हो जाएगी। इस माह के अंत से श्रमिक आना शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें