ग्रेटर नोएडा।बिसरख कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार की शाम एक निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
नोएडा के सर्फाबाद गांव में 51 वर्षीय अबू तालिब परिवार के साथ रहता था। वो ग्रेनो वेस्ट स्थित एक निर्माणाधीन अपार्टमेंट में मजदूरी का काम करते थे। पुलिस ने बताया कि मजदूर अबू तालिब मंगलवार की शाम बिल्डिंग की 22 वीं मंजिल पर काम कर रहे थे। तभी अचानक वो नीचे आ गिरे। मजदूर को गंभीर अवस्था में नजदीक के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां इलाज के दौरान बुधवार सुबह उनकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि मौत की सूचना परिजनों को दे दी है। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो