फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सड़क पार कर रहे मजदूर की वाहन की टक्कर से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। सड़क पार कर रहे मजदूर को बुधवार की रात अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी होने पर मजदूर के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

ग्राम बदलेपुर्वा निवासी 30 वर्षीय ज्ञानू मजदूरी करता है। वह घर से सब्जी लेने पैदल बाजार गया था। रात पौने आठ बजे सब्जी लेकर घर लौट रहा था। तभी सड़क पार करते समय वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में चीख पुकार मच गई।
परिजनों ने बताया कि ज्ञानू मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। उसके दो पुत्र देव छह वर्ष, गौरव चार वर्ष व एक पुत्री लाली तीन वर्ष की हैं। ज्ञानू की मृत्यु के बाद पत्नी मंजू व बच्चों का भरण पोषण करने वाला कोई नहीं है। हादसे में पति की मौत से बेसहारा हुई पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि वाहन चालक की तलाश का प्रयास किया जा रहा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें