फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जगह जगह मनाई गई कृष्ण लला की छठी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। शहरभर में जगह जगह भगवान श्रीकृष्ण लला की छठी मनाई गई। इस दौरान कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान मंदिरों समेत कई सेक्टरों-सोसाइटियों में विशेष आयोजन किए गए। सेक्टर-122 में श्रीकृष्ण लला की छठी पर भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। इस दौरान आया लाल छठी का दिनवा, बाजे बधइया रे जैसे छठ के गीत गाए गए।
विज्ञापन

आयोजक अंजू यादव एवं जितेन्द्र यादव ने बताया कि छठी संस्कार हमारे सांस्कृतिक और धार्मिक जीवन का अहम हिस्सा है और श्रीकृष्ण की छठी तो खास रूप से भक्ति, आनंद और बालरूप की पूजा का पर्व है। इसी तरह सेक्टर-110 स्थित लोटस पनाश सोसाइटी, सेक्टर-53 स्थित कंचनजंगा अपार्टमेंट समेत होशियारपुर, सर्फाबाद, निठारी, छिजारसी समेत अन्य स्थानों पर धूमधाम से कृष्ण की छठी का पर्व मनाया गया। इस दौरान कृष्ण से जुड़ी बाल लीलाओं का मंचन किया गया, उनके द्वारा किए गए असुरों के संहार के बारे में बताया गया। वहीं अंत में सभी स्थानों पर कृष्ण लला की आरती व महाप्रसाद का वितरण किया गया। ब्यूरो



सेक्टर-49 में कवियों ने बांधा समां

नोएडा। सेक्टर-49 बरौला में श्रीमद् भागवत कथा के बाद राष्ट्रीय शब्दावली कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस राष्ट्रीय शब्दावली कवि सम्मेलन में शामिल हुए दर्जन भर कवियों ने अपनी कविताओं से समां बांध दिया। मथुरा के जयप्रकाश रावत ने कार्यक्रम अध्यक्ष की भूमिका निभाई तो वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त प्राचार्य विभूति कुमार सक्सेना तथा बरेली के कवि व कार्यकारी अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा च्यवन विशिष्ट अतिथि की भूमिका में विद्यमान रहे। राष्ट्रीय कवि पंचायत मंच के संस्थापक कवि व लेखक पूर्व राजपत्रित अधिकारी पं. साहित्य कुमार चंचल साधक तथा हनुमंत सेवा धाम के अध्यक्ष चौधरी सुंदर सिंह भाटी ने संयुक्त आयोजन सम्मेलन का आयोजन किया। इसकी शुरुआत गाजियाबाद से आईं कवयित्री पूनम माहेश्वरी के मधुर कंठ से प्रस्तुत की गई सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद सविता सिंह शमां, सुमित अग्रवाल, शायर हाशिम देहलवी, सतीश दीक्षित, नेहा जैन, गीता शर्मा, अदिति अस्थाना और विशेष रूप से दो छात्रा नवोदित कवयित्री विभावरी वत्स, खुशी भाटी सहित सभी कवियों की भक्ति, ओज, श्रृंगार, सहित भिन्न-भिन्न रसों व विषयों पर आधारित कविताओं ने वहां उपस्थित सभी श्रोताओं का मन मोह लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें