फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रांड अंबेसडर की वीडियो अश्लील बनाकर की वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना। ‘सेल्फी विद डॉटर’ की ब्रांड अंबेसडर और मेवात निवासी युवती की वीडियो को अश्लील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस संबंध में हरियाणा महिला आयोग ने नूंह के पुलिस अधीक्षक को मेल भेजकर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बीए एलएलबी में थर्ड ईयर की छात्रा है। वह पिछले दो साल से ‘सेल्फी विद डॉटर’ की ब्रांड अंबेसडर भी है। उसने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सात अप्रैल को एक वीडियो अपलोड की थी। इस पोस्ट पर वसीम खान मेवाती निवासी साकरस, फिरोजपुर झिरका ने उसकी वीडियो को अश्लील बनाकर गंदे कमेंट्स के साथ अपने अकाउंट पर डाल दी। इस पर आरोपी के साथियों ने भी अश्लील कमेेंट्स किए। काफी समझाने के बाद भी आरोपी ने माफी नहीं मांगी। इसके बाद उसने इसकी शिकायत हरियाणा महिला आयोग से की। महिला आयोग ने आरोपियों कठोर कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए हैं। इसकी जानकारी मिलते ही आरोपी ने एक वीडियो बनाकर माफी मांगी है। इस संबंध में आरोपी ने वीडियो की क्लिप पुलिस को सौंप दी है। पीड़ित युवती ने आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, इस मामले में नूंह निवासी एवं टीवी कलाकार इमरान खान का कहना है कि ऐसे आरोपी सोशल मीडिया पर लड़कियों को बदनाम कर उनका हौसला तोड़ने की कोशिश करते हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। जांच अधिकारी पूनम ने बताया कि पीड़ित युवती की शिकायत पर गांव साकरस निवासी वसीम खान मेवाती सहित दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें