फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida: ग्रेनो में ओमेक्स मॉल में चल रहा था अवैध बार, कोरियाई मालिक समेत दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 21 Aug 2022 12:08 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा

सार

आबकारी विभाग और पुलिस ने रेस्तरां के कोरियाई मालिक सुनजिक किम और भारतीय मैनेजर उमेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। रेस्तरां से देसी और विदेशी बीयर की 146 केन बरामद की गई है। बरामद बीयर की कीमत करीब 20 हजार रुपये बताई गई है।
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा का ओमेक्स मॉल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेनो के घरबरा स्थित एक गेस्ट हाउस में चीनी नागरिकों के अवैध बार के खुलासे के बाद अब परी चौक स्थित ओमेक्स मॉल में मियो नामक कोरियाई रेस्तरां में अवैध रूप से शराब और बीयर परोसे जाने की बात सामने आई है। रेस्तरां में बगैर लाइसेंस के बार चलाया जा रहा था।

विज्ञापन


आबकारी विभाग और पुलिस ने रेस्तरां के कोरियाई मालिक सुनजिक किम और भारतीय मैनेजर उमेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। रेस्तरां से देसी और विदेशी बीयर की 146 केन बरामद की गई है। बरामद बीयर की कीमत करीब 20 हजार रुपये बताई गई है।

जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि मौके पर लोग शराब और बीयर पीते मिले। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम व रेस्तरां अधिनियम के तहत धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मौके से किंगफिशर बीयर की 92 और कोरियाई बीयर की 24 केन मिली हैं। पूछताछ में आरोपियों ने गुरुग्राम से कोरियाई बीयर और शराब खरीदकर लाने की बात कही। गुरुग्राम से खरीदकर लाई गई विदेशी बीयर और शराब यहां महंगी दरों पर परोसी जाती थी।

पास की दुकान में रखते थे बीयर

आबकारी विभाग के अफसरों ने बताया कि रेस्तरां में लोग बीयर और शराब पी रहे थे। लेकिन रेस्तरां में बीयर नहीं रखी थी। सख्ती से पूछताछ के बाद संचालकों ने बताया कि बीयर रखने के लिए उन्होंने पास में एक और दुकान किराए पर ली थी। वहीं फ्रिज में बीयर रखी जाती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें