फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैडमिंटन खिलाड़ी का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। शहर निवासी कर्मबीर द्वारा केरल में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के मैन सिंगल्स में स्वर्ण व डबल्स में रजत पदक जीतने पर शनिवार को शहर में विजय जुलूस निकालकर उनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन

13 से 15 अगस्त के बीच वर्ल्ड पैरा मास्टर गेम्स फेडरेशन के तत्वाधान में आयोजित केरल के थ्रीसूर में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में कर्मबीर पांचाल ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था। उन्होंने मैंस सिंगल्स में स्वर्ण पदक व मैंस डबल में रजत पदक जीता। कर्मबीर पांचाल की इस उपलब्धि पर दादा रामेश्वर पांचाल व पिता अशोक पांचाल ने इसका श्रेय उनकी मेहनत को दिया है। पदक जीतकर लौटे कर्मबीर ने बताया कि उनकी तैयारी कोच प्रशांत ने गुरुग्राम ने कराई। जहां राज्य स्तर की पहली प्रतियोगिता में वह बाहर हो गए लेकिन उन्होंने हौसला नहीं छोड़ा और तैयारी में जुटे रहे। दूसरी बार करनाल में हुई प्रतियोगिता में विजय प्राप्त कर उन्होंने उड़ीसा के भुवनेश्वर में खेलने के लिए अपना स्थान पक्का किया। पुरानी अनाज मंडी स्थित पूर्व नगरपालिका चेयरमैन रविंद्र कुमार गुप्ता, समाजसेवी आनंद अग्रवाल, निरंजन उर्फ लीलू, मनीष पार्षद आदि ने उन्हें फूल माला व शाल भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर नीरज सोनी, ब्राह्मण सभा के जिला अध्यक्ष सुशील भारद्वाज, रामअवतार बंसल, राकेश बंसल, सुभाष जांगिड़ के अलावा दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें