फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B.Tech छात्र सुसाइड केस: शराब पीकर लौटा था उदित तो पिता को भेज दिया वीडियो; अब दो वार्डन गिरफ्तार

Wed, 28 Jan 2026 04:13 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

Greater Noida News: नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने छात्र उदित सोनी की हॉस्टल आत्महत्या के मामले में दो वार्डनों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वार्डनों ने छात्र को शराब पीकर आने पर मारपीट की और उकसाया था। जिसके बाद छात्र ने यह कदम उठाया।
विज्ञापन
दो वार्डन गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने एक हॉस्टल में बीटेक छात्र की आत्महत्या के मामले में दो वार्डन को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि आरोपियों ने छात्र को आत्महत्या के लिए उकसाया था। छात्र ने कथित तौर पर शराब पीकर हॉस्टल पहुंचने पर डांट-फटकार और अपमानजनक वीडियो बनाए जाने से आहत होकर हॉस्टल की चौथी मंजिल से कूदकर जान दे दी थी।
विज्ञापन

 

वीडियो बनाकर पिता को भेजने से परेशान था छात्र
यह दुखद घटना 23 जनवरी की रात घटी, जब बीटेक द्वितीय वर्ष के छात्र उदित सोनी ने हॉस्टल की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। आरोप है कि हॉस्टल प्रबंधन ने छात्र के शराब पीकर हॉस्टल पहुंचने पर उसे न केवल डांटा, बल्कि उसका वीडियो बनाकर उसके पिता को भेज दिया।

इस अपमान और मानसिक दबाव से परेशान होकर छात्र ने यह गंभीर कदम उठाया। घटना के बाद हॉस्टल में छात्रों ने जमकर हंगामा किया, तोड़फोड़ की और कई छात्रों ने हॉस्टल छोड़कर जाने का निर्णय लिया।
 

इस मामले में पुलिस की कार्रवाई
घटना के संबंध में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। पूर्व में गिरफ्तार किए गए दो वार्डनों के अलावा, बुधवार को पुलिस ने सुधांशु उर्फ शेखर, जो ठाकुरबाडी, बक्सर, बिहार का निवासी है, और रोहित भाटी, जो कमराला चक्रसेनपुर का निवासी है, को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस अब मामले की गहन जांच कर रही है और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपों की पड़ताल कर रही है। यह घटना हॉस्टल प्रबंधन की कार्यप्रणाली और छात्रों पर पड़ने वाले मानसिक दबाव पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें