11 साल पहले ही थी शादी
पुलिस का कहना है कि शत्रुघ्न सिन्हा पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे। करीब 11 साल पहले उनकी शादी हुई थी। शादी के बाद एक 8 साल का लड़का भी है। वह पिछले छह माह से बेरोजगार थे। इसी बात को लेकर वह मानसिक तनाव में चल रहे थे। उसकी पत्नी भी एक आईटी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत है।
हादसे के वक्त पति ने शराब पी रखी थी
पति-पत्नी के बीच अक्सर घरेलू विवाद होता रहता था। पिछले कई दिन से घर पर उनकी साली भी आई है। आत्महत्या से पहले शत्रुघ्न ने शराब पी रखी थी। इसी दौरान उसका पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि उसने पत्नी के साथ मारपीट करने की कोशिश की। पत्नी की बहन (साली) बीच-बचाव के लिए आगे आई तो उस पर भी हमला किया गया। आरोपी ने साली पर सब्जी काटने वाले चाकू से हाथ पर वार कर दिया। इससे सोसाइटी में हड़कंप मच गया।
पुलिस के आने से पहले दे दी जान
आरोप है कि इसी दौरान पत्नी ने पुलिस को सूचना कर दी। सूचना मिलने पर पीआरवी (पुलिस रिस्पॉन्स व्हीकल) टीम के आने से पहले ही शत्रुघ्न फ्लैट के गेट को बंद कर बालकनी में जा खड़ा हुआ। फिर कुछ ही पलों में बालकनी से नीचे छलांग लगा दी। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए यथार्थ अस्पताल ले जाय गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि अभी तक मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
पुलिस का बयान
एसीपी सेंट्रल नोएडा पवन कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में घरेलू कलह, छह समय से बेरोजगारी और शराब के नशे बात सामने आई है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पत्नी और साली पर हमले के आरोपों की भी जांच की जा रही है। साली को आई चोटों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कर रही है। मामले में अभी कोई परिजन ने लिखित तहरीर नहीं दी है।