फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों के दो गुट भिड़े: कॉलेज के बाहर जमकर लात-घूंसे चले, वायरल वीडियो की जांच में जुटी ग्रेटर नोएडा पुलिस

Sat, 19 Sep 2026 12:14 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

ग्रेटर नोएडा में एक कॉलेज के बाहर छात्रों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद जल्द ही लात-घूंसों और डंडों से हमले में बदल गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
कॉलेज के बाहर छात्रों में जमकर मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नॉलेज पार्क स्थित जीएनआईओटी कॉलेज के बाहर शनिवार को छात्रों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। मामूली कहासुनी के बाद शुरू हुआ विवाद कुछ ही देर में इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के छात्र एक-दूसरे पर लात-घूंसों और डंडों से हमला करने लगे। 

विज्ञापन


कॉलेज गेट के बाहर सड़क पर काफी देर तक हंगामा होता रहा। इस दौरान सड़क से गुजर रहे लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में छात्रों के दो गुट आपस में मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। कुछ छात्र एक-दूसरे को सड़क पर गिराकर पीट रहे हैं, जबकि कुछ छात्र डंडे लेकर हमला करते नजर आ रहे हैं। मारपीट के दौरान कॉलेज गेट के बाहर अफरातफरी का माहौल बन गया। 
विज्ञापन




सड़क से गुजर रहे कई लोग भी घटना को देखने के लिए रुक गए। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने मोबाइल फोन से मारपीट का वीडियो बना लिया। बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक छात्रों के दोनों गुटों के बीच किसी बात को लेकर पहले कहासुनी हुई थी। इसके बाद विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। 

हालांकि, कहासुनी किस बात को लेकर हुई और मारपीट में कितने छात्र शामिल थे, इसकी स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जानकारी मिलने के बाद नॉलेज पार्क पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


पुलिस वीडियो में दिखाई दे रहे छात्रों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत किस बात को लेकर हुई और घटना में कौन-कौन छात्र शामिल थे। पुलिस कॉलेज प्रशासन से भी मामले की जानकारी जुटा सकती है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें