फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: केएल जनता इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति का चुनाव परिणाम निरस्त

Sat, 27 Sep 2025 08:02 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। जिला विद्यालय निरीक्षक ने तीन माह पहले हुए नगर के केएल जनता इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति के चुनाव परिणाम को अवैध मानते हुए निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन


केएल जनता इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति का चुनाव गत 20 जून को हुआ था। चुनाव में दीपकराज सिंघल प्रबंधक निर्वाचित हुए थे। समिति के आजीवन सदस्य सुधीर त्यागी ने इस चुनाव को अवैध बताते हुए इसकी शिकायत जिला विद्यालय निरीक्षक से की थी। आरोप लगाया था कि दीपकराज सिंघल ने कॉलेज की प्रबंध समिति व साधारण सभा की फर्जी मीटिंग दर्शाकर अपने परिवारजन व विश्वासपात्र लोगों को सदस्य बनाया है।
विज्ञापन

विद्यालय की प्रशासन योजना के प्रावधान के मुताबिक कोई भी व्यक्ति प्रबंध समिति का लगातार दो ही बार पदाधिकारी बन सकता है। आरोप है कि दीपकराज सिंघल ने इस नियम की अनदेखी कर लगातार तीसरी बार प्रबंधक पद का चुनाव लड़ा, जबकि वह इसके पात्र नहीं थे। शिकायत के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक डाॅ. अरविंद कुमार पाठक ने अनियमितताओं की जांच की। जांच में अभिलेख रजिस्टरों में प्रथम दृष्टया फर्जीवाड़ा पाया गया। इसके बाद उन्होंने काॅलेज प्रबंध समिति के चुनाव को निरस्त करने के आदेश जारी कर दिए। उधर, दीपकराज सिंघल का कहना है कि उन्हें इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। जानकारी करके कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें