फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अगवा मासूम मिला, आरोपी पड़ोसी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दयालपुर से 13 मार्च को सात साल के लड़के को ले गया था आरोपी
विज्ञापन

परिवार को सबक सिखाने और फिरौती के लिए किया था अगवा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर में फिरौती के लिए सात साल के मासूम को अगवा करने के मामले में पुलिस ने तीन दिनों तक पड़ोसी के पीछे भागने के बाद आखिर बुलंदशहर के राजघाट रेलवे स्टेशन के पास दबोच लिया। आरोपी की पहचान नेहरू विहार, दिल्ली निवासी विरेश उर्फ वीरू उर्फ भगत (46) के रूप में हुई है। आरोपी परिवार से फिरौती मांगने वाला था। रंजिश की वजह से उसने गंगा में डुबाकर मासूम की हत्या करने का भी प्रयास किया। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. जॉय टिर्की ने बताया कि 13 मार्च को एक पिता ने बेटे को अगवा करने की जानकारी दी थी। दयालपुर थाना पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर थाना प्रभारी अतुल त्यागी के नेतृत्व में टीम का गठन किया। एसआई नसीम खान, जुगनू त्यागी व अन्यों ने मामले की छानबीन शुरू की। टेक्निकल सर्विलांस के अलावा एरिया में लगे तमाम सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। इसके बाद आरोपी की पहचान कर ली गई। परिजनों ने फुटेज देखकर बताया कि सब्जी बेचने वाला आरोपी विरेश उनका पड़ोसी है। टीम ने टेक्निकल सर्विलांस की मदद से आरोपी की तलाश की तो लोकेशन बुलंदशहर और संभल के बॉर्डर के पास मिली। टीम को फौरन नरोरा, बुलंदशहर कलकत्ती मंदिर भेजा गया, लेकिन आरोपी निकल गया। टीम आरोपी का पीछा करते हुए राजघाट गांव पहुंची। वहां के सरपंच से संपर्क किया गया। इसके अलावा घर-घर जाकर मासूम की फोटो दिखाई गई। पुलिस को पता चला कि आरोपी को बच्चे के साथ राजघाट रेलवे स्टेशन के पास देखा गया है। आरोपी एक दीवार के पीछे मासूम को लेकर छिपा हुआ था। पुलिस को देखते ही उसने मासूम को छोड़कर फरार होने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मासूम को डुबाकर मारने का किया प्रयास

विरेश की पीड़ित परिवार से रंजिश थी। इसके लिए वह मासूम को बहला-फुसलाकर साथ ले गया। वह परिजनों को कॉल कर रुपये मांगने की साजिश रचने लगा। साथ ही, गंगा के आसपास के जंगलों में छिपा रहा। उसने गंगा में डुबाकर मासूम की हत्या का प्रयास किया, लेकिन बाद में उसे रहम आ गया। आरोपी की पत्नी करीब डेढ़ साल से अलग रह रही है। वह पत्नी व बच्चों को वापस लाना चाहता था, लेकिन किसी वजह से यह संभव नहीं हो पा रहा था। आरोपी अकेले रहकर दुश्मनों को सबक सिखाने के बारे में सोचता रहता था। उसने साजिश रचकर मासूम से नजदीकियां बढ़ाईं। मौका लगते ही उसे साथ ले गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें