फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता-पिता के विरोध करने पर आरोपियों ने अगवा बच्चे को सकुशल छोड़ा, घर के बाहर से किया था अपहरण

Mon, 15 Feb 2021 10:17 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
दिल्ली से सटे यूपी के ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने अपहृत मासूम यश नागर को आरोपियों ने छोड़ दिया। बदमाश रविवार देर रात गांव के नजदीक पेट्रोल पंप के पास मासूम को सकुशल छोड़ दिए। जिसे पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है। 
विज्ञापन


कक्षा चार में पढ़ने वाले यश नागर का शनिवार की दोपहर दो बाइक सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया था। बच्चा अपने घर के बाहर खेल रहा था। अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन फानन बच्चे की तलाश के लिए कई टीमों का गठन किया गया। 

जानकारी के अनुसार, दनकौर के औरंगपुर गांव से दो दिन पहले अगवा किए हुए बच्चे को बदमाशों ने रविवार देर रात गांव के नजदीक पेट्रोल पंप के पास सकुशल छोड़ दिया। बच्चे के मुताबिक, आरोपियों के माता-पिता लगातार बच्चे को छोड़ने का दबाव बना रहे थे। 
विज्ञापन


अगवा करने वाले दोनों सगे भाई बताए जा रहे है। बदमाशों को लाखों रुपये की जरूरत थी। जिसके लिए बच्चे को अगवा किया था। वहीं परिजनों ने सोमवार को बदमाशो की गिरफ्तरी के लिए कोतवाली का घेराव किया। पुलिस ने चार दिन में बदमाशों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

दो दिन पहले गांव निवासी संदीप के भतीजे यश नागर(12) को बाइक सवार दो बदमाशों ने घर के बाहर से अगवा कर लिया था। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों पर केस दर्ज किया था। पुलिस की कई टीम बच्चे की तलाश में जुटी हुई थी। लेकिन रविवार देर रात बदमाश बच्चे को पेरिफेरल हाईवे के नजदीक पट्रोल पंप के पास छोड़कर फरार हो गए। 

बच्चे ने हाईवे पर खड़ी पुलिस पीसीआर कर्मियों के पास जाकर घटना बताई। जिसके बाद पुलिस ने बच्चे को परिजनों के सुपुर्द किया। हलांकि पुलिस अभी तक भी बदमाशों तक नहीं पहुंच सकी है। यश ने बताया कि आरोपियों के अगवा करने के बाद वह बचाओ बचाओ चिल्ला रहा था। 

कुछ लोगों ने यमुना बांध के पास पत्थर बरसाकर उसे बचाने का प्रयास भी किया। उसके बाद बदमाशों ने बच्चे का मुंह और आंख कपड़े से ढक दिए और रात होने तक उसे बाइक पर ही घुमाते रहे। रात में हरियाणा के बेलाकला गांव के जंगल में बने एक कमरे में लेकर आ गए। कमरे में ही बदमाशों ने खाना भी खाया। लेकिन नजदीक ही गश्त कर रही पुलिस की गाड़ी को देखकर बच्चे समेत भाग गए।

बदमाशों ने एक बुग्गी वाले को 2 सौ रुपये देकर यमुना नदी बुग्गी से पार की और बच्चे को अपने घर ले गए। जब आरोपियों के माता-पिता को बच्चा अगवा करने की भनक लगी तो वो बच्चा वापस छोड़ने का दवाब बनाने लगे। बदमाश ने अपने पिता को 5 लाख रुपये की जरूरत बताते हुए अगवा करने के बारे में बताया। लेकिन वो बच्चा छोड़कर आने की जिद पर अड़े रहे। जिसके बाद बदमाशों ने बच्चे को पट्रोल पंप से कुछ पहले छोड़ दिया और बच्चे से पुलिस को कुछ नहीं बताने की विनती की।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें