फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मंडलीय ट्रायल में भाग लेंगे ख्याति व माधव

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। प्रदेश स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में शामिल होने लिए गौतमबुद्ध नगर में बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय ट्रायल का आयोजन किया गया। ट्रायल में बालक व बालिका वर्ग में ख्याति यादव व माधव शर्मा का चयन शुक्रवार को मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होने वाले मंडलीय ट्रायल के लिए हुआ है।
विज्ञापन

प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी के अवसर पर नौ से 11 नवंबर को अलीगढ़ के क्षेत्रीय खेल कार्यालय में बालक व बालिका वर्ग में प्रदेश स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए मेरठ में मंडलीय ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय ट्रायल का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें